Tuesday, October 20th, 2026

दूध से नहाने के फायदे

ये तो सभी जानते हैं कि दूध पीने के कितने ज्यादा फायदे होते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि इससे नहाने से भी स्वास्थ्य से जुड़े कई लाभ मिलते हैं? दरअसल, कई स्टडीज में ये साबित हुआ है कि पानी में अगर मिल्क पाउडर या कच्चा दूध मिलाया जाए और फिर उससे नहाया जाए, तो त्वचा से जुड़े कुछ रोगों में इससे राहत मिल सकती है। तो देर किस बात की चलिए जानते हैं कि हड्डियों को मजबूत बनाने और स्किन को ग्लो देने वाला दूध स्किन से जुड़ी किन बीमारियों में राहत देने का काम करता है।

सोरायसिस

सोरायसिस में त्वचा की ऊपरी परत रूखी हो जाती है और उसकी पपड़ी जमने लगती है। आयुर्वेद के अनुसार, हवा और कफ के असंतुलन के कारण ये बीमारी होती है। पानी में दूध मिलाकर नहाने पर स्किन को हाइड्रेशन मिलता है, जो उसे शुष्क होने से बचाती है। इससे खुजली और जलन से भी बहुत राहत मिलती है।

एक्जिमा

बच्चे को एटॉपिक एक्जिमा हो जाए, तो पानी में ब्रेस्ट मिल्क मिलाकर या फिर इसे सीधे प्रभावित हिस्से पर लगाकर राहत दी जा सकती है। एक स्टडी के मुताबिक, मां का दूध बच्चे की त्वचा पर hydrocortisone ointment की तरह काम करता है। हालांकि, अभी इस बारे में और स्टडी किए जाने की जरूरत भी कही गई है। वहीं बड़ों के शरीर पर ये कितना असर करता है, फिलहाल इस पर कोई शोध नहीं हुआ है।

इची स्किन

'डर्मेटोलॉजिक प्रॉब्लम्स ऑफ ओल्डर विमिन' स्टडी में सामने आया था कि पानी में दूध मिलाकर नहाने से Pruritus जिसे इची स्किन या फिर खुजली की समस्या भी बोलते हैं, उसमें बहुत राहत मिलती है। दूध में मौजूद फैट और प्रोटीन त्वचा को कोमल बनाते हैं, तो वहीं इसमे मौजूद लैक्टिक एसिड नैचरल एक्सफॉलिएटर बनकर डेड स्किन को हटाने में मदद करता है।

सनबर्न

धूप में ज्यादा देर रहने के कारण सनबर्न की समस्या हो सकती है। इससे त्वचा पर जलन की परेशानी के साथ ही काले धब्बे बन सकते हैं। इससे राहत पाने के लिए दूध मिले पानी से नहाया जा सकता है। मिल्क में फैट, अमिनो एसिड, विटमिन-ए और डी होता है, जो सनबर्न स्किन को राहत देता है। इसके साथ एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

 

Source : Agency

पाठको की राय