Saturday, October 24th, 2026

बेन दंपत्ति ने एकसाथ किया देहदान

भिलाई

मानवता की भलाई के लिए देहदान की अनुकरणीय मिसाल कायम करने वालों में भिलाई के बेन दंपत्ति का नाम भी शामिल हो गया है। सेक्टर-6 निवासी नरेश बेन और उनकी पत्नी संजना बेन के घर 4-पी/19 जाकर प्रनाम के अध्यक्ष पवन केसवानी ने काउंसलिंग के माध्यम से परिजनों की मौजूदगी में देहदान हेतु प्रेरित किया। जिसके पश्चात् बेन दंपत्ति ने भारती आयुर्वेदिक कॉलेज दुर्ग के नाम वसीयत जारी की। इस दौरान उनके तीनों बच्चे अभय, आभा और अमन ने भी देहदान हेतु अपनी सहमती देते हुए वसीयत में हस्ताक्षर करते हुए अपना भावनात्मक सहयोग प्रदान किया। संस्था प्रनाम के द्वारा अप्रैल 2008 से अभी तक 1200 से ज्यादा प्रबुद्धजनों को देहदान हेतु प्रेरित किया जा चूका है।

 

Source : Agency

पाठको की राय