Tuesday, October 20th, 2026

बेमेतरा : व्यापारी का व्हाट्सएप हैक कर उसके दोस्तों से 1.43 लाख रुपये ठगे, पुलिस ने आरोपी को बिहार से पकड़ा

बेमेतरा.

बेमेतरा पुलिस ने 1.43 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी ने बेरला थाना क्षेत्र के व्यापारी के व्हाट्सएप अकाउंट को हैक कर उसके ही दोस्तों से ठगी की थी। बेरला थाना प्रभारी विवेक पाटले ने बताया कि इस प्रकरण में प्रार्थी अभिषेक जैन निवासी बेरला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि उसने एक सामान ऑर्डर किया था।

उसका पार्सल कैंसल हो जाने के संबंध में कॉल कर आरोपी ने पीड़ित के व्हाट्सएप को हैक कर उसके चार से पांच व्यापारी दोस्तों से कुल 1 लाख 43 हजार 800 रुपये की ऑनलाइन ठगी की। मामले में पुलिस ने धारा 420 का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी मोहम्म्द इमरान पिता इस्लामुक हक निवासी कमसपुर, थाना अस्थामा, जिला नालंदा (बिहार) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बेहद शातिर है। जांच के दौरान जिस खाते में राशि ट्रांसफर हुई उसकी लोकेशन जमशेदपुर झारखंड प्राप्त हुई। जब बेरला पुलिस झारखंड पहुंची तो आरोपी नहीं मिला। पुलिस ने फिर से जांच शुरू किया तो लोकेशन बिहार मिली। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर बेरला थाना लेकर आई। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल, सिम, नकद राशि 25 हजार रुपये आदि सामान बरामद किया है।

 

#Bemetara police#accused from Bihar#hacked WhatsApp#cheated 1.43 lakh

Source : Agency

पाठको की राय