Tuesday, October 20th, 2026

बेलदार असलम को नगर निगम के किया बर्खास्त

इंदौर
 नगर निगम के भ्रष्ट बेलदार असलम की संपत्ति प्रवर्तन निदेशालय द्वारा अटैच किए जाने के बाद नगर निगम द्वारा अब उसे नौकरी से भी निकाल दिया गया है। निगम में उसके खिलाफ विभागीय जांच बैठाई गई जिसमें सभी आरोप सही पाए जाने के बाद करीब दो दिन पहले निगम के अधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई हैं। असलम के खिलाफ विभागीय जांच पूरी होने के बाद उसकी रिपोर्ट नवंबर 2020 में विभागीय अधिकारियों को सौंपी गई थी। रिपोर्ट आने के तत्काल बाद उसे बर्खास्त नहीं किया गया और करीब सात माह बीतने के बाद निगम के अफसरों ने कार्रवाई की।

गौरतलब है कि मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय ने असलम की 1.40 करोड़ की संपत्ति को मनी लाड्रिंग एक्ट के तहत कुर्क किया था इसके पूर्व में अप्रैल 2018 में निगम में नक्शे स्वीकृति के नाम पर पैसा वसूली करने की शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त ने असलम के घर पर छापा मारा था। उसमें भ्रष्टाचार से कमाई बेहिसाब संपत्ति मिली थी। तब लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था।

असलम की कुर्क की गई संपत्तियों में एक किलो सोने के जेवर के साथ छापे के दौरान असलम के घर से जब्त नकदी, घर, दुकान, कृषिभूमि और भूखंड शामिल है। खरीदी मूल्य के हिसाब से इनकी कीमत 1.39 करोड़ रुपये आंकी गई है। वहीं इनका बाजार भाव कई गुना ज्यादा है। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा असलम की अन्य संपत्तियों को पहचानने की कार्रवाई की जा रही है।

 

#बेलदार असलम

Source : Agency

पाठको की राय