Thursday, October 22nd, 2026

नए वित्तीय वर्ष से पहले सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ाया

नई दिल्ली
 केंद्र सरकार ने बुधवार को केंद्रीय कर्मचारियों को अच्छी खबर दी। सरकार ने कर्मचारियों (Central Government Employees) के महंगाई भत्ते (DA) में तीन फीसदी बढ़ोतरी का फैसला किया है। मोदी कैबिनेट (Union cabinet) में आज इस फैसले पर मुहर लगी। इस फैसले के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 34 फीसदी हो जाएगा। अभी केंद्रीय कर्मियों का डीए 31 फीसदी है।

सरकार पर पड़ेगा 9,544 करोड़ का बोझ
फैसले के मुताबिक 3 प्रतिशत की वृद्धि एक जनवरी 2022 से लागू की जाएगी। इस फैसले के बाद केंद्र सरकार के तकरीबन 47.68 लाख कर्मचारियों और 68.62 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। सरकार ने बताया कि इस फैसले से खजाने पर हर साल 9544.50 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा।

बेसिक सैलरी पर होता है फायदा
डीए में बढ़ोतरी का फायदा मूल वेतन यानी बेसिक सैलरी पर मिलता है। उदाहरण के लिए 18,000 रुपए मूल वेतन वाले कर्मचारियों को अब 6,120 रुपए डीए मिलेगा। अधिकतम वेतन वाले कर्मचारियों का डीए बढ़कर 19,346 रुपए प्रति माह तक हो जाएगा। गौरतलब है कि कोविड 19 (Covid 19) की वजह से केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को एक जनवरी 2020 से 30 जून 2021 के बीच का डीए नहीं दिया है। कर्मचारी डीए की बकाया राशि जल्द देने की मांग कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक मार्च के वेतन में नए महंगाई भत्ते (DA Hike) के साथ पूरा भगुतान कर दिया जाएगा। हालांकि, एरियर की रकम को बाद में खातों में डाला जा सकता है।

 

 

#महंगाई भत्ता 3

Source : Agency

पाठको की राय