Thursday, October 22nd, 2026

KKR के खिलाफ मैच से पहले सचिन का RCB लुक वाला हेयरकट सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 का दूसरा फेज रविवार से शुरू होने वाला है। दूसरे हाफ में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की टीम का सामना सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स से होना है। दोनों टीमें इस मुकाबले की तैयारियो में जुटी हुई है। आरसीबी के युवा बल्लेबाज सचिन बेबी एक बार फिर से कोहली की कप्तानी में खेलते हुए नजर आएंगे। दुबई में मैच की तैयारियों में लगे सचिन ने इस बीच, सोशल मीडिया पर अपनी टीम आरसीबी के नाम से हेयर लुक शेयर किया है, जिसपर फैंस मजेदार रिएक्ट कर रहे हैं और साथ ही उन्हें ट्रोल्स भी कर रहे हैं। सचिन ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपने आरसीबी हेयरकट को फैन्स के साथ शेयर किया है। उन्होंने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'आरसीबी'। उन्होंने इस पोस्ट के साथ दिल का एक इमोजी भी पोस्ट किया है। सचिन के अलावा आरसीबी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें सचिन का हेयरट कट नजर आ रहा है। टीम ने कैप्शन में लिखा, ' सचिन का नया कट।' अपने इस कट को लेकर सचिन फैन्स से ट्रोल्स भी हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,' हेयर कट तो अच्छा है, लेकिन ट्रॉफी तो जीतकर दिखाओ।' गौरतलब है कि आरसीबी की टीम ने आईपीएल में अबतक एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीती है। फ्रेंचाइजी ने सचिन बेबी को नीलामी में उनके आधार मूल्य 2 लाख रुपये में खरीदा था। वह इससे पहले, 2012 और 2013 में राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा थे।
 

 

#KKR

Source : Agency

पाठको की राय