पीएम मोदी की जनसभा से पहले लालू का भाजपा पर हमला, बोले-केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकें
पटना.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा से पहले ही बिहार की सियासत गरमा गई है। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी के बिहार आने से पहले ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और केंद्र सरकार पर हमला बोला है। लालू प्रसाद ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट के जरिए तीन मार्च को पटना के गांधी मैदान में राजद की महारैली में आने की अपील की। इसके बाद कहा कि आपलोग केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करें।
राजद सुप्रीमो ने कहा कि लालू यादव ने कहा कि भाई और बहनों को तीन मार्च को पटना के गांधी मैदान में जन विश्वास रैली का आयोजन किया गया है। सभी गरीब, किसान, मजदूर और नौजवान लोग भाड़ी संख्या में यहां पहुंचें और केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करें।
वहीं राजद सांसद मनोज झा ने भी भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार में नौकरी मतलब तेजस्वी यादव है। युवाओं को उनपर भरोसा है। तेजस्वी यादव ने बिहार के लिए एक लंबी लकीर खीची है। लोगों को अब मंदिर-मस्जिद नहीं बल्कि रोजगार चाहिए। महारैली से केंद्र और बिहार की सत्ता को संदेश मिलेगा। इतना ही नहीं राजद सांसद ने कहा कि तेजस्वी से गुजरात के शाह घबराए हुए हैं। भाजपा के कुछ विधायकों ने पाला बदलवाया है। जनता सब देख रही है। बिहार की जनता चाहती है कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बन जाएं।
#Overthrow BJP#government at the Centre#Lalu's attack on BJP#before PM Modi's public meeting

पाठको की राय