Monday, October 19th, 2026

घर बनाने से पहले ध्यान रखें वास्तु की ये 10 बेहद खास बातें, नहीं तो रहेंगे परेशान

अपना घर सबका सपना होता है. लोग जिंदगी भर की कमाई एक घर बनाने में लगा देते हैं. कई लोगों तो ऐसे हैं जिनको पूरी जिंदगी अपना घर नसीब नहीं होता है. लेकिन मेहनत कि कमाई से घर बना भी लेते हैं तो एक गलती जिंदगी भर परेशान करती है. हम बात कर रहे हैं वास्तु दोष की. ज्योतिष मान्यताओं के मुताबिक घर कितना भी अच्छा है अगर उसमें वास्तु दोष है तो फिर वह रहने का लायक नहीं रह जाता है. उसमें रहने वाले लोगों को बीमारी, परेशानियां, कलह घेरे रहती हैं. वहीं अगर कुछ छोटी बातों का ख्याल रखा जाए तो इससे बचा सकता.

1-परिवार के मुखिया और उसकी पत्नी का बेडरूम दक्षिण-पश्चिम, या फिर पश्चिम-दक्षिण में हो. रसोई घर भी दक्षिण-पूर्व या फिर उत्तर-पश्चिम की ओर होना चाहिए.
 2- पूजा घर और स्टडी रूम उत्तर-पूर्व की ओर हो.
3- घर के अंदर टॉयलेट नहीं होना चाहिए. लेकिन मजबूरी में बनाना पड़े तो उत्तर-पश्चिम दिशा में बनवाएं. सीढ़ियां दक्षिण-पश्चिम में बनी हों.
4- घर पुराने मलबे से न बनवाएं. इसमें निगेटिव ऊर्जा रहती है. पुरानी मलबे में कोयला, हड्डी, कपड़े हो सकते हैं जिससे हेर-फेर का भी चक्कर हो सकता है.
 5- घर का मुंह, उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व की ओर होना चाहिए. जिस प्लॉट पर घर बने वह कम से कम वर्गाकार या आयताकार होना चाहिए.
6- हैंडपंप और वाटरटैंक उत्तर-पूर्व की ओर होना चाहिए.
7- बिजली के मुख्य कनेक्शन, इनवर्टर या जनरेटर दक्षिण-पूर्व या उत्तर-पश्चिम में होने चाहिए.
8- प्लॉट की खुदाई उत्तर-पूर्व से और भराई दक्षिण-पश्चिम से करें.
9- दक्षिण-पश्चिम का कोना 90 डिग्री का होना चाहिए.
10- मकान बनाने के बाद वास्तु पूजा या वास्तु शांति पूजा जरूर कराएं.

 

#house#keep in mind

Source : Agency

पाठको की राय