Tuesday, October 27th, 2026

बकरीद से पहले लखनऊ के बाजारों में बाहुबली बकरे की धूम, तोतापरी और अजमेरी की भी मांग

लखनऊ

कोरोना काल के दो साल बाद ईद अल-अज़हा पर बाजारों में रौनक है। आईआईएम रोड स्थित जागर्स पार्क पर बकरा मंडी सज चुकी है। दुकानदार बताते हैं कि सुबह से खरीदारों की भीड़ शुरू हो जाती है, जो देर रात तक मौजूद रहती है।

मंडी में इस बार तोते जैसे नुकीले चेहरे वाले तोतापरी और अजमेरी बकरों की धूम है। ग्राहकों को रिझाने के लिए बकरा विक्रेताओं ने बकरों के टीपू, बाहुबली समेत कई आकर्षक नाम भी रखे हैं। बकरा विक्रेताओं के मुताबिक कोरोना काल के बाद पहली बार बकरों की अच्छी बिक्री होगी।

बताया जा रहा है कि इस बार बकरों के दाम भी काफी ज्यादा हैं। एक बकरे की कीमत 15 हजार से 70 हजार रुपये तक है। वहीं दुम्बे प्रजाति के बकरे की कीमत सबसे ज्यादा करीब एक लाख के करीब है। गौरतलब है कि  ईद अल-अज़हा जिसे हम बकरीद के नाम से भी जानते हैं वो इस साल दस जुलाई को है।  ईद अल-अज़हा पर जानवरों की कुर्बानी दी जाती है।

 

 

#बकरीद

Source : Agency

पाठको की राय