Friday, October 23rd, 2026

एम्स में कोविड मरीजों के लिये बढ़ेंगे बेड - मंत्री  सारंग

 भोपाल

चिकित्सा शिक्षा मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने गुरुवार को एम्स अस्पताल पहुँचकर कोविड मरीजों के लिये व्यवस्थाओं का मुआयना किया। उन्होंने 24 घंटे सातों दिन के लिये एक हेल्प-डेस्क बनाने और मरीज के परिजनों से प्रॉपर कम्युनिकेशन बनाये रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मरीजों को उनके परिजनों से दिन में कम से कम एक बार वीडियो-कॉलिंग के जरिये बात कराई जाये।

 सारंग ने बताया कि एम्स में कोरोना मरीजों के लिये जल्द ही 800 से अधिक बिस्तरों की व्यवस्था होगी। चरणबद्ध प्रक्रिया अपना कर यह कार्य किया जा रहा है। मंगलवार तक लगभग 500 बिस्तरों की व्यवस्था हो जायेगी। अभी अस्पताल में 132 मरीज भर्ती हैं।

इस मौके पर अपर मुख्य सचिव  मोहम्मद सुलेमान, आयुक्त  निशांत वरवड़े और एम्स डायरेक्टर डॉ. सरमन सिंह उपस्थित थे।

 

#एम्स में कोविड

Source : Agency

पाठको की राय