बेडरूम वास्तु गाइड: शुभ रंग और किन बातों से रखें दूरी
हर व्यक्ति दिनभर के काम और उसकी थकान के बाद जब अपने बिस्तर पर पहुंचता है, तो चाहता है कि उसे बस एक अच्छी सी नींद आ जाए। सारे दिन की थकान दूर हो जाए और अगली सुबह ऊर्जा से भरी नई शुरुआत हो।
इसके लिए सभी लोग अच्छे से अच्छा बेड खरीदते हैं। गद्दा खरीदते हैं। मगर, अच्छी और गहरी नींद है कि आने का नाम ही नहीं लेती है। यदि सबकुछ अच्छा करने के बाद भी आपको ये परेशानी हो रही है, तो संभव है कि आपके बेडरूम में वास्तु दोष हो।
इसे दूर करके आप चैन की नींद सो पाएंगे। इन चीजों का अगर आप ध्यान रखेंंगे, तो आपके बेडरूम में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी और आपको वहां सुकून महसूस होगा।
बेडरूम में किन बातों का रखें ध्यान
सबसे जरूरी है कि आपका बेडरूम चौकोर होना चाहिए। बेडरूम की छत गोल नहीं होना चाहिए। आजकल के फ्लैट कल्चर में सभी बेडरूम के साथ अटैच टॉयलेट बने होते हैं। ऐसे में यदि इस्तेमाल न हो, तो अटैच टॉयलेट का दरवाजा हमेशा बंद रखना चाहिए।
कैसा कलर करें बेडरूम में
बेडरूम में लाइट और वाइब्रेंट कलर करने चाहिए। बेडरूम के लिए ऑफ-व्हाइट, बेबी पिंक या क्रीम कलर, गुलाबी, हल्का नीला या हल्का हरा रंग कराना चाहिए। डार्क कलर करने से उस कमरे की एनर्जी लो हो जाती है। हालांकि, आप चाहें तो पर्दे, चादर, तकिया आदि इसके कॉन्ट्रास्ट कलर के रख सकते हैं।
बेडरूम में न रखें ये चीजें
बिस्तर के सामने शीशा ऐसी जगह न लगाएं, जहां सोते हुए आपका प्रतिविंब दिखता हो।
बेडरूम में धार्मिक तस्वीरें, देवी-देवताओं की मूर्तियों को नहीं रखना चाहिए।
बेडरूम में लाल रंग का बल्ब नहीं होना चाहिए। रिलेक्सिंग लाइट नीले रंग की रख सकते हैं।
बेडरूम में खराब बिस्तर, तकिया, परदे, चादर आदि नहीं रखें। पुराने और फटे सामान हटा दें।
बेडरूम के दरवाजे के ठीक सामने की तरफ बेड को नहीं लगाना चाहिए।
बेडरूम में जूते-चप्पटल, खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान, टूटी-फूटी चीजें नहीं रखनी चाहिए।

पाठको की राय