Tuesday, October 20th, 2026

पांच फरवरी से शुरू होगी रविवि में बीएड तृतीय सेमेस्टर परीक्षा

रायपुर
पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में बीएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा पांच फरवरी से होगी। यह परीक्षा 10 फरवरी तक चलेगी। प्रबंधन ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए परीक्षाएं आनलाइन आयोजित की जाएंगी। उल्लेखनीय है कि यह परीक्षा पहले 21 जनवरी से होना था लेकिन राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए परीक्षा तिथि को संशोधित किया गया था।

 

Source : Agency

पाठको की राय