चुनाव के कारण अब जुलाई के दूसरे सप्ताह से होंगी बीएड-एमएड परीक्षा
भोपाल
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) ने पंचायत और निकाय चुनाव के चलते बीएड व एमएड एग्जाम की तारीख बढ़ा दी है। बीयू के बीएड द्वितीय व एमएड चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं 28 जून से शुरू होने वाली थी, लेकिन अब यह जुलाई के दूसरे सप्ताह से शुरू होंगी। इसके अलावा चुनाव को लेकर कालेज के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने के कारण भी परीक्षा की तिथि बढ़ाने की मांग की जा रही थी। इस संबंध में विवि प्रबंधन और परीक्षा समिति शुक्रवार को बैठक कर निर्णय लिया कि तारीख आगे बढ़ाई जाए। विवि की वेबसाइट पर संशोधित परीक्षा कार्यक्रम अपलोड कर दिया गया हैं। इसके अनुसार बीएड द्वितीय सेमेस्टर के एग्जाम 20 से 28 जुलाई तक, बीएड स्पेशल द्वितीय सेमेस्टर के 18 से 27 जुलाई तक, बीएड चतुर्थ सेमेस्टर के 12 से 26 जुलाई तक, एमएड चतुर्थ सेमेस्टर के 19 से 23 जुलाई तक और एमएड द्वितीय सेमेस्टर के एग्जाम 20 से 26 जुलाई तक होंगे।

पाठको की राय