Saturday, October 24th, 2026

बीएड : राज्य के 80 हजार स्पेशल एजुकेटर्स को मिलेगा मौका

पटना
बीएड स्पेशल एजुकेशन डिग्रीधारी भी अब कक्षा एक से पांच तक के शिक्षक बन सकेंगे. एनसीटीइ ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. एनसीटीइ के इस फैसले से राज्य के लगभग 80 हजार सरकारी स्कूलों में स्पेशल एजुकेटर्स को शिक्षक बनने का मौका मिलेगा.

इससे पहले एनसीटीइ ने बीएड स्पेशल एजुकेशन डिग्रीधारियों को छठी से आठवीं कक्षा के शिक्षक बनने के लिए योग्य घोषित किया था. बीएड स्पेशल एजुकेशन की डिग्री भारतीय पुनर्वास परिषद से मान्यताप्राप्त होनी चाहिए.

इसके लिए एनसीटीइ से मान्यता की आवश्यकता नहीं है. पर, एनसीटीइ ने शर्त रखी है कि नियुक्ति के छह माह के अंदर ऐसे शिक्षकों को एनसीटीइ द्वारा मान्यताप्राप्त छह माह का कोर्स भी पूरा करना होगा.

 

#BEd

Source : Agency

पाठको की राय