शरीर में इस वजह से बढ़ने लगता है यूरिक एसिड, घुटनों में तेज दर्द और हार्ट अटैक का होता है खतरा
नई दिल्ली
ज्यादातर लोगों के हाथ-पैर में अक्सर दर्द रहता है। खासकर जोड़ों के दर्द को लेकर लोग परेशान होते हैं। इस दर्द की वजह से उठना-बैठना तो मुश्किल होता ही है, साथ ही चलने-फिरने में भी तकलीफ होती है। ज्यादातर लोग मौसमी बदलाव सोचकर भी इस दर्द को टाल देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके इस दर्द की वजह बढ़ा हुआ यूरिक एसिड भी हो सकता है। इन दिनों यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या भी काफी कॉमन है। यूरिक एसिड बढ़ने से शरीर में कई तरह की समस्याएं होती रहती है। कुछ स्टडीज बताती हैं कि बढ़े हुए यूरिक एसिड की वजह से व्यक्ति को हार्ट अटैक भी आ सकता है। आइए, इस आर्टिकल में समझते हैं कि आखिर क्यों बढ़ता है यूरिक एसिड और इसके बढ़ने के बाद शरीर में क्या लक्षण दिखते हैं।
क्यों बढ़ जाता है यूरिक एसिड
यूरिक एसिड बढ़ने की वजह जानने से पहले आपको ये जानना होगा की आखिर ये क्या है। यूरिक एसिड एक तरह का केमिकल है, जो खून में पाया जाता है। ये शरीर में तब बनता है जब प्यूरिनयूक्त खाने की चीजों को पचाया जाए। जब शरीर में प्यूरिन की मात्रा बढ़ती है और किड़नी ठीक से फिल्टर ना कर पाए तहब यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाता है। गरिष्ठ खाना और शराब यूरिक एसिड के निष्कासन को स्लो करते हैं। यूरिक एसिड बढ़ने के पीछे कुछ और वजह भी शामिल हैं। जैसे-
- ज्यादा शराब पीना
- मोटापा
- प्यूरीन वाला खाना जैसे मशरूम, राजमा, गोभी वगैराह
- जेनेटिक
- सोरायसिस
- कमजोर इम्यूनिटी
बढ़े हुए यूरिक एसिड के लक्षण
- जोड़ों का दर्द
-किसी जोड़ में सूजन
- जोड़ के आसपास की लाल त्वचा
- पीठ के निचले हिस्से में तेज दर्द
- जी मिचलाना
- उल्टी आना
- पेशाब पर कंट्रोल ना होना
- पेशाब से खून
बचाव के लिए क्या ना खाएं?
खान-पान में बदलाव से यूरिक एसिड को हटाने में मदद मिल सकती है। ऐसे में कुछ चीजों को खाने से बचें।
- ओट्स
- लाल मांस
- गेहूं के बीजाणु और चोकर
- सी फूड
- सेम और दाल
- मीठा
- ग्रेवीज
- पालक, मशरूम, और मटर
- शराब और बियर
कैसे कम होगा यूरिक एसिड
- अगर आप कोई ऐसी दवाई ले रहे हैं जिसकी वजह से यूरिक एसिड बढ़ सकता है, तो डॉक्टर की सलाह के बाद इन्हें तुरंत बदलें।
- तनाव और कम एक्सरसाइज की वजह से भी यूरिक एसिड बढ़ सकता है। ऐसे में रूटीन में कुछ योग और सांस लेने की एक्सरसाइज शामिल करें।
- डायट में ज्यादा फाइबर शामिल करें, ये ब्लड में जमा यूरिक एसिड के लेवल को कम करने में मदद करता है।
- यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए अपना वजन कम करना बहुत जरूरी है।

पाठको की राय