Thursday, October 22nd, 2026

 इस वजह से देवदत्त पडिक्कल हैं भविष्य के स्टार प्लेयर: पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद

 नई दिल्ली 
न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान शुक्रवार को हो गया। पहले उम्मीद जताई जा रही था कि बीसीसीआई भारत के चार महीने के लंबे दौरे के लिए 30 सदस्यीय टीम का ऐलान करेगा लेकिन बीसीसीआई ने इस दौरे के लिए 20 सदस्यीय टीम ही चुनी। उम्मीद जताई जा रही थी कि भारत के बड़े दल में राहुल चाहर, देवदत्त पडिक्कल, प्रियांक पांचाल और केएस भरत शामिल होंगे।

बीसीसीआई ने आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, अभिमन्यु ईश्वरन और अरजान नगवसवाला को  स्टैंड बाई के तौर पर शामिल किया गया। इन चारों को जोड़ दें तो  इंग्लैंड दौरे पर कुल 24 सदस्यों का दल जा रहा है।  भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने देवदत्त पडिक्कल के भविष्य को लेकर अपनी बात रखी। पडिक्कल ने आईपीएल 2020 में 400 से अधिक रन बनाए। आीपीएल के अपने पहले सीजन में 400 रन बनाने वाले पडिक्कल दूसरे खिलाड़ी बने। आईपीएल 2021 में पडिक्कल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल में अपना पहला शतक ठोका। पूर्व मुख्य चयनकर्ता को लगता है कि बाएं हाथ का ये बल्लेबाज भारत के लिए आगे चलकर खेल सकता है। लेकिन उसे लंबे फॉर्मेंट में खेलेने में थोड़ा समय लगेगा। 

 

#देवदत्त पडिक्कल

Source : Agency

पाठको की राय