Thursday, October 22nd, 2026

होली की वजह से.शराब दुकान में भीड़

रायपुर
शराब दुकान में होली की वजह से काफी भीड़ नजर आ रही है। रंग उत्सव पर 18 मार्च को दुकानें बंद रहेंगी, इस वजह से 17 मार्च को सुबह से ही रायपुर शहर के अलग-अलग शराब दुकानों में शराब प्रेमियों की भीड़ नजर आई। हालांकि आंकड़ों के बारे में अधिकारी कुछ नहीं कह रहे, मगर सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक होली की वजह से महज बीते 2 दिनों में 4 करोड़ से अधिक की शराब अकेले रायपुर में बिकने का अनुमान है। होली के मौके पर भांग की भी बिक्री बढ़ती है,अधिकृत दुकानों से लोग खरीदी कर रहे हैं।

 

#holi

Source : Agency

पाठको की राय