Sunday, October 25th, 2026

चित्रों में दिखे भगवान गणेश के मनोहारी स्वरूप

अमिताभ पाण्डेय
 भोपाल

राज्य विधानसभा परिसर के समीप स्थित जी.पी.बिडला संग्रहालय में  भगवान श्री गणेश के विविध रूप  चित्रकला प्रतियोगिता के दौरान देखने को मिले। इस बारे में समाजसेवी सुधीर जैन पांड्या ने अपनी खबर को बताया कि प्रतियोगिता में  भोपाल स्थित फाईन आर्ट कालेज में अध्ययनरत छात्र - छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इनमें  एम.एल.बी महाविद्यालय, सरोजिनी नायडू महाविद्यालय, अटलबिहारी बाजपेयी कालेज, गीतांजलि महाविद्यालय, हमीदिया आर्ट कालेज बी.एस.एस.कालेज, और सर्जना फाईन आर्ट अकादमी के विधार्थी भी शामिल हुए।
 विधार्थियों ने भगवान श्री गणेश के नयनाभिराम चित्र बनाए।

प्रतियोगिता के आयोजन में सेवानिवृत प्रमुख प्रधान न्यायाधीश  योगेश गुप्ता और  उमेश गुप्ता का उल्लेखनीय सहयोग रहा। गुप्ता बंधुओं ने गणेश स्थापना वाले दिन से अनंत चतुर्दशी तक देवाधिदेव गणेश जी के मनमोहक स्वरूपों पर केंद्रित प्रदर्शनी भी लगाई। इस प्रदर्शनी को 10 दिनों तक कलाप्रेमी दर्शकों ने देखा और इसकी प्रशंसा की।

उल्लेखनीय है कि गुप्ता बंधुओं की जीवनयात्रा का केंद्रबिंदु  न्यायपथ और धर्मपथ ही रहा है। वे आज भी सेवा की भावना से इसी रास्ते पर , इसी पथ पर चल रहे हैं।
 भोपाल के कटारा हिल्स स्थित उनके घर में विध्नहर्ता भगवान गणेश की मूर्तियों का संग्रह है , जहां धर्मप्रेमी नागरिक दर्शनलाभ लेने आते रहते हैं।

आज आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के  निर्णायक  मंडल में सुप्रसिद्ध चित्रकार डा. एल.एन. भावसार ,  विनय सप्रे , डा. अंजली पाण्डेय ,  डा. विभा राठौर रहे जिन्होंने विजेताओं का चयन किया।

उनका कहना था कि सभी ने  अच्छे चित्र बनाए । प्रतिभागियों मे दीपाली सोनी,  कल्पित सोनी, सत्यम सोनी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, और तृतीय स्थान प्राप्त किया इसी कडी मे सांत्वना पुरस्कार विजेता इशिता श्रीवास्तव और संजीवनी शुक्ला ने प्राप्त किया।

 

Source : Agency

पाठको की राय