Saturday, October 24th, 2026

एक करोड़ मुफ्त LPG कनेक्शन के लिए रहें तैयार 

नई दिल्ली 
कोरोना संक्रमण और एक के बाद एक चक्रवाती तूफान के बीच सरकार अपनी दूसरी वर्षगांठ पर लोगों को तोहफा देने का ऐलान कर सकती है। सरकार प्रधानमंत्री  उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवारों और प्रवासी मजदूरों को एक करोड़ मुफ्त गैस कनेक्शन देने की शुरुआत कर सकती है। इसके लिए सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

प्रधानमंत्री  उज्ज्वला योजना-तीन के तहत पूरे देश में एक करोड़ गैस कनेक्शन मुफ्त दिए जाएंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2021-22 का बजट पेश करते हुए इसका ऐलान किया था। पर पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने की वजह से इस घोषणा पर अमल नहीं हो सका। अब सरकार मुफ्त गैस कनेक्शन वितरित करने के लिए तैयार है।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में सरकार 30 मई को अपने दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे कर रही हैं। ऐसे में उम्मीद है कि पेट्रोलियम मंत्रालय इसी दिन से मुफ्त गैस कनेक्शंन का वितरण शुरु कर सकता है। इसके लिए सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों ने गैस एजेंसियों को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। ताकि लाभार्थियों की पहचान कर सके। सरकार की तरफ से जारी एसओपी में कहा गया है कि प्रवासी मजदूर भी प्रधानमंत्री  उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन लेने के हकदार होंगे। बशर्ते परिवार में गैस कनेक्शन लेने के लिए कोई व्यस्क महिला मौजूद हो। प्रवासी मजदूरों को पते के दस्तावेज की जगह शपथपत्र जमा करना होगा। संबंधित अधिकारी जांच के बाद कनेक्शन जारी कर सकते हैं।

 

#LPG कनेक्शन

Source : Agency

पाठको की राय