Wednesday, October 21st, 2026

सीएम हेल्पलाइन में मुरैना की ग्रेडिंग टॉप-5 में रहें - जिला पंचायत के सीईओ

मुरैना
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोशन कुमार सिंह ने बुधवार को नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तर से 20 नवम्बर को सीएम हेल्पलाइनों की ग्रेडिंग जारी की जायेगी, जिसमें मुरैना जिले की स्थिति टॉप-5 के जिलों में रहे। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये है कि सीएम हेल्पलाइन सर्वोपरि है, अन्य कार्यो से अलावा सीएम हेल्पलाइनों को अधिकारी प्राथमिकता दें। कई अधिकारियों को निर्देश देने के बावजूद भी उनके द्वारा सीएम हेल्पलाइन में कोई रूचि नहीं ली गई है, ऐसे 11 अधिकारियों का वेतन काटने एवं कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये है। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर नरोत्तम भार्गव, नगर निगम कमिश्नर सहित अन्य संबंधित अधिकारी गूगल मीट के माध्यम से जु़़ड़े हुये थे।   
    
जिला पंचायत के सीईओ सिंह ने कहा कि कैलारस तहसीलदार को एक दिन पूर्व सीएम हेल्पलाइन को निराकरण के लिये लक्ष्य दिया गया था, किन्तु उनके द्वारा कोई रूचि नहीं ली गई, इसलिये तहसीलदार भरत कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही सीएमओ पोरसा अब्दुल गनी ने भी संतोषजनक सीएम हेल्पलाइन का निराकरण नहीं किया, उनको भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश पीओ डूडा को दिये। जौरा सीएमओ बालकृष्ण गौरव द्वारा सीएम हेल्पलाइन का निराकरण लक्ष्य के अनुरूप नहीं किया गया है, इनको कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। इसके अलावा डीआरसीएस सीपीएस भदौरिया, जीएमसीसीबी रामवीर सिंह, लेवर इंस्पेक्टर यतेन्द्र भदौरिया, उच्च शिक्षा के प्राचार्य छोटेलाल, डीएसओ भीकम सिंह तोमर को कारण बताओ नोटिस जारी तथा जेएसओ पोरसा, जौरा, अम्बाह का एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये है। जिला सीईओ ने कहा कि अगले 24 घंटों में सीएम हेल्पलाइन कम नहीं हुई तो ऐसे अधिकारियों के खिलाफ निलंबन से कम कार्यवाही नहीं होगी।

 

#CM Helpline#CEO

Source : Agency

पाठको की राय