बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बताया, आईपीएल 2022 के भारत में होने की है उम्मीद
नई दिल्ली
कोरोना महामारी की वजह से भारत में खेले जा रहे आईपीएल 2021 को मई के पहले हफ्ते में स्थगित किया गया था। इसके बाद आईपीएल के बचे हुए मैच सितंबर-अक्टूबर में यूएई में में खेला गए। बीसीसीआई को कोविड 19 की वजह से इसे यूएई शिफ्ट करना पड़ा था। बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली को उम्मीद है कि आईपीएल 2022 भारत में खेला जाएगा। उनका मानना है कि बुरा दौर खत्म हो गया है और अब भारत में होने वाले आगामी इवेंट प्रभावित नहीं होंगे। सौरव गांगुली कहा,'मुझे लगता है कि हम इसे पार कर चुके हैं और सबसे बुरा खत्म हो गया है। उम्मीद है, हम अगले साल भारत में आईपीएल वापस ला सकते हैं क्योंकि यह भारत का टूर्नामेंट है और जब यह भारत में खेला जाता है तो एक अलग माहौल होता है। इंटरनेशनल क्रिकेट चालू है। हमने न्यूजीलैंड के खिलाफ मेजबानी की। हम दक्षिण अफ्रीका जा रहे हैं। इसके बाद वेस्टइंडीज और श्रीलंका आएंगे। इसलिए मुझे लगता है कि सबसे बुरा समय खत्म हो गया है।' उन्होंने आगे कहा,' हम कोविड की परेशानियों के बावजूद आईपीएल को दुबई ले जाकर पूरा करने में सफल रहे हैं। हमारा घरेलू क्रिकेट पहले की तरह पूरे फ्लो में है। पिछले साल महामारी के कारण थोड़ा ब्रेक लगा था। रणजी ट्रॉफी जनवरी से शुरू हो रही है। जूनियर क्रिकेट चालू है। और अब तक (कोविड के) कोई पॉजिटिव मामले सामने नहीं आए हैं।' कोविड 19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के संभावित प्रभाव के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें अभी कोई चिंता नहीं है। हम नियत समय में स्थिति का आकलन करेंगे और देखेंगे कि क्या होता है। भारत को 26 दिसंबर से साउथ अफ्रीका का दौरा करना है, जहां वो तीन टेस्ट मैचों के अलावा तीन वनडे मैचों की भी सीरीज खेलेगी।
#BCCI President Sourav Ganguly

पाठको की राय