Wednesday, October 21st, 2026

BCCI अधिकारी ने दिया जवाब- क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच कुछ गड़बड़ है?

नई दिल्ली
जब से रोहित शर्मा को वनडे क्रिकेट की कप्तानी सौंपी गई है, तब से ऐसा माना जा रहा है कि विराट कोहली और रोहित के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना होने से तीन दिन पहले रोहित को प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोट लग गई और उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से हटना पड़ा और अब विराट ने भी प्रोटियाज टीम के खिलाफ वनडे सीरीज से हटने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि विराट वनडे कप्तानी छिनने से काफी नाराज हैं। इस पूरे मामले पर बीसीसीआई के एक अधिकारी ने काफी चीजें स्पष्ट कर दी हैं। बोर्ड के अधिकारी ने कहा, ''विराट कोहली ने हमें यह बताया है कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। विराट उस समय परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं। इसलिए सोशल मीडिया की अफवाहों को ज्यादा न पढ़ें, क्योंकि दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के बीच सबकुछ ठीक है।'' मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट ने बोर्ड को यह जानकारी दी कि 11 जनवरी को उनकी बेटी वामिका का पहला बर्थडे है और वह उसे अपने परिवार के साथ मनाना चाहते हैं।

रोहित के वनडे सीरीज से पहले फिट होने की उम्मीद
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 19 जनवरी से हो रही है, जबकि टेस्ट सीरीज 15 जनवरी को समाप्त हो जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि रोहित वनडे सीरीज शुरू होने से पहले पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। विराट के वनडे सीरीज से हटने से यह साफ हो गया है कि फैन्स को विराट को रोहित की कप्तानी में देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। रोहित ने अब तक 10 वनडे मैचों में टीम की कमान संभाली है और इसमें से आठ बार टीम को जीत दिलाई है। इसके अलावा उनका बतौर कप्तान टी-20 में भी शानदार रिकॉर्ड है।

 

#BCCI official

Source : Agency

पाठको की राय