Wednesday, October 21st, 2026

BBL 2022: आईपीएल नीलामी से पहले ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने बरपाया कहर, बिग बैश लीग में ली 'डबल हैट्रिक'

 नई दिल्ली

बिग बैश लीग (BBL) 2021-22 में बुधवार को सिडनी थंडर का सामना मेलबर्न रेनेगेड्स से हुआ। इस मुकाबले में मेलबर्न रेनेगेड्स के लेग स्पिनर कैमरन बॉयस बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे। उन्होंने लीग में इतिहास रचते हुए चार गेंदों में चार विकेट चटका डाले। इसके अलावा बॉयस बीबीएल में डबल हैट्रिक लेने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए। लेग स्पिनर ने मैच में कुल पांच विकेट झटके। हालांकि इसके बावजूद उनकी टीम को एक रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा।
 
32 साल के बॉयस ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में सिडनी थंडर के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस करते हुए दो ओवर के अंदर ही चार विकेट चटका डाले। उन्होंने सातवें ओवर की अंतिम डिलीवरी से कहर बरपाना शुरू किया और सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स को पवेलियन का रास्ता दिखाया। बॉयस ने इसके बाद नौवें ओवर में गेंदबाजी करने के लिए लौटते हुए पहली डिलीवरी पर जेसन को पवेलियन भेज दिया। बॉयस की अगली ही गेंद पर एलेक्स रॉस एलबीडब्ल्यू हो गए। हैट्रिक पूरी करने के लिए उन्होंने डैनियल सैम्स को आउट कर दिया। एलेक्स रॉस और डैनियल सैम्स खाता भी नहीं खोल पाए।

 

 

#'डबल हैट्रिक'

Source : Agency

पाठको की राय