बठिंडा पुलिस ने हेरोइन, शराब और लाहन के साथ पांच नशा तस्कर किया गिरफ्तार
बठिंडा
पंजाब पुलिस ने पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके पास से 24 ग्राम हेरोइन, 59 बोतल शराब व 100 लीटर लाहन बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपितों पर नशा विरोधी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सीआईए स्टाफ टू के एसआइ हरजीवन सिंह के मुताबिक वह पुलिस टीम के साथ गांव बीबी वाला रोड स्थित नहरी गेस्ट हाउस के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर मोटरसाइकिल पर सवार जगतार सिंह और राजन सिंह निवासी गांव हररंगपुरा को रोककर उनकी तलाशी ली। उनके पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उन्हें गिरफ्तार कर थाना कैंट में मामला दर्ज किया गया है।
इसी तरह सीआईए स्टाफ के एसआइ जगदेव सिंह ने भी गश्त के दौरान स्थानीय संतपुरा रोड पर घूम रहे एक्टिवा सवार मोहित बांसल निवासी नई बस्ती बठिंडा को शक के आधार पर रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 4 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना कोतवाली में मामला दर्ज किया गया। थाना कोतवाली पुलिस के एएसआइ गुरप्रीत सिंह ने भी गश्त के दौरान सरहिंद नहर के पास से आरोपित जसपाल सिंह निवासी प्रताप नगर बठिंडा को 36 बोतल हरियाणा मार्का शराब समेत गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।
वहीं, थाना तलवंडी साबो के एएसआइ रघुवीर सिंह के मुताबिक बीते दिनों एक्साइज व पुलिस टीम ने गांव लहरी के बस स्टैंड के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल नंबर पर आ रहे एक व्यक्ति को रुकने का इशारा किया, तो आरोपित ने मोटरसाइकिल के आगे रखा बैग फेंककर माैके से फरार हो गया। पुलिस ने जब उक्त् बैग को अपने कब्जे में लेकर जांच की गई, तो उसमें से 23 बोतल देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए है। इसके अलावा थाना दयालपुरा के हवलदार जसविंदर सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव जलाल में छापेमारी कर 100 लीटर लाहन बरामद की गई, जबकि आरोपित महिला कुलविंदर कौर पहले ही फरार हाे गई थी। पुलिस ने आरोपित महिला पर मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए है।

पाठको की राय