डीजीपी सुधीर सक्सेना के बैच के अफसर होंगे पदस्थापना में प्रभावित
भोपाल
डीजीपी सुधीर सक्सेना के बैच के आईपीएस अफसरों को पुलिस मुख्यालय के बाहर पदस्थ किया जा सकता है। इनमें से एक अफसर 31 मार्च को रिटायर हो रही है, जबकि अभी दो और अफसर पुलिस मुख्यालय में डीजीपी के अंडर आने वाली शाखाओं में पदस्थ हैं।
डीजीपी सुधीर सक्सेना वर्ष 1987 बैच के आईपीएस अफसर हैं। वहीं पुलिस मुख्यालय में उनके अंडर में आने वाले पुलिस फायर सर्विस में अरुणा मोहन राव, कोआॅपरेटिव फ्रॉड में राजेंद्र कुमार मिश्रा और पुलिस रिफार्म में पदस्थ शैलेष सिंह भी वर्ष 1987 बैच के अफसर हैं। इनमें से स्पेशल डीजी पुलिस फायर अरुणा मोहन राव 31 मार्च को रिटायर हो रही है।
रिटायर्ड डीजीपी विवेक जौहरी के समय आईपीएस मैथिल शरण गुप्ता भी उन्हीं के बैच के अफसर थे, इसलिए उस दौरान पुलिस रिफार्म को डीजीपी के अंतर्गत आने वाली शाखा से बाहर कर दिया था। इसलिए शैलेष सिंह इस पोस्ट पर रहकर डीजीपी को रिपोर्ट नहीं करेंगे। जबकि कोआॅपरेटिव फ्रॉड अभी भी डीजीपी के अंडर में आने वाली शाखा है। ऐसे में राजेंद्र कुमार मिश्रा को कहीं और पदस्थ किया जा सकता है।

पाठको की राय