Friday, October 23rd, 2026

धर्मांतरण को सरकार का संरक्षण मिलने से नष्ट हो रही है बस्तर की मूल संस्कृति-सभ्यता : कश्यप


जगदलपुर

बस्तर जिले के शहर सीमा से लगे परपा थाना क्षेत्र अंर्तगत तोकापाल के ग्राम भेजरीपदर में ईसाई समुदाय में धर्मांतरित महिला की मौत के बाद हुए विवाद पर भारतीय जनता पार्टीं के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि धर्मांतरण के घातक एजेंडे को प्रदेश की कांग्रेस सरकार के द्वारा राजनैतिक संरक्षण दिया जा रहा है। जिसके चलते बस्तर क्षेत्र की स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। बस्तर में यह विवाद कोई पहला मामला नहीं है, अपितु नारायणपुर घटना की पुनरावृत्ति बस्तर में फिर हुई है।

उन्होने कहा कि धर्मांतरण के घातक एजेंडे के कारण बस्तर की मूल संस्कृति और सभ्यता नष्ट हो रही है। धर्मांतरण के कारण सामाजिक संरचना में हो रहे बदलाव को लेकर कुछ समय पूर्व कांग्रेस शासन के इसी कार्यकाल में एसपी ने जो आशंका जताई थी, वह अब सच साबित हो रही है। उन्होने कहा कि नारायणपुर में भी अवैध धर्मांतरण करने वालो ने आदिवासी समाज पर हमला बोला था, लेकिन उस मामले में भी हमलावर धर्मांन्तरित लोगों के बजाय आदिवासी समुदाय के लोगों पर कार्यवाही की गई थी।

 

Source : Agency

पाठको की राय