Tuesday, October 20th, 2026

बस्तर की बहुप्रतिक्षित पासपोर्ट कार्यालय का शुभारंभ जनवरी में होगा

जगदलपुर
बस्तरवासियों की बहुप्रतिक्षित पासपोर्ट कार्यालय का शुभारंभ जनवरी माह में हो सकता है। कलेक्ट्रेट में चयनित जगह कचहरी उप डाकघर भवन में पासपोर्ट कार्यालय का काम अंतिम चरण में है। जिला प्रशासन का कहना है कि जनवरी माह में इसे पूरा कर लिया जाएगा और इसी महीने से यहां सेवा भी शुरू हो जाएंगी।

विदित हो कि बस्तर में पासपोर्ट कार्यालय खोलने के लिए अनुमति 2019 में ही मिल गई थी, लेकिन इसके खुलने को लेकर तारीख को लेकर कोई ठोस जवाब प्रशासन की तरफ से सामने नहीं आया था। लेकिन अब यह तय हो गया है कि जनवरी माह में इसकी शुरूआत हो जाएगी। वैसे माना जा रहा है कि जनवरी के तीसरे सप्ताह में पासपोर्ट कार्यालय प्रारंभ हो जायेगा।

बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम ने बताया कि पासपोर्ट कार्यालय के लिए कलेक्टोरेट परिसर स्थित उप डाकघर भवन को इसके लिए दिया गया है। सभी तरह के क्लियरेंस भी पासपोर्ट कार्यालय को दे दिए गए हैं। जनवरी माह में सेवा शुरू हो जाएगी। इसके शुरू होने के लिए अब तक आ रही सारी दिक्कतों को भी दूर कर दिया गया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय