Friday, October 23rd, 2026

प्लास्टिक रीसाइक्लिंग कॉन्फ्रेंस में बस्तर ने जीता पहला पुरस्कार, प्लास्टिक की रीसाइक्लिंग को मिलेगा प्रोत्साहन

बस्तर.

जिला पंचायत बस्तर ने 2024 के प्लास्टिक रीसाइक्लिंग कांफ्रेंस एशिया में लोकल बॉडी चैंपियन श्रेणी में पहला पुरस्कार जीता है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के पीछे कलेक्टर बस्तर विजय दयाराम के. के सतत मार्गदर्शन के साथ ही सार्थक प्रयास और नेतृत्व का अहम योगदान है। जिला प्रशासन बस्तर एवं एचडीएफसी बैंक, सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एजुकेशन एवं श्रष्टि वेस्ट मैनेजमेंट सर्विसेज द्वारा रूरल एंड अर्बन लैंडस्केप फ्री ऑफ ड्राई एंड प्लास्टिक वेस्ट परियोजना को बस्तर जिले में बेहतर रणनीति के साथ कार्यान्वित किया जा रहा है।

जिसके तहत बाबू सेमरा जगदलपुर में मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) का निर्माण किया गया है। उक्त पुरस्कार समारोह 2 से 3 मई को नई दिल्ली के में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश कुमार सर्वे ने पुरस्कार प्राप्त किया। यह महत्वपूर्ण पुरस्कार हासिल होने से अब प्लास्टिक सामग्री रीसाइक्लिंग के लिए जिले के अधिकारी-कर्मचारियों सहित आम नागरिकों को प्रोत्साहन मिलेगा।

 

#Plastic recycling#Bastar

Source : Agency

पाठको की राय