Saturday, October 24th, 2026

बस्तर पुलिस ने जनदर्शन कार्यक्रम उत्कृष्ठ प्रदर्शन व कार्य करने वाले वार्ड वासियों को किया सम्मानित

जगदलपुर
उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के द्वारा जगदलपुर के पथरागुड़ा में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मीणा के द्वारा स्वयं जनता के मध्य बैठकर पुलिसिंग के संबंध में विस्तृत चर्चा कर साईबर अपराध, महिला सुरक्षा के लिए अभिव्यक्ति एप, सीसीटीवी कैमरा, परिवार में नैतिक संतुलन एवं शिक्षा की अनिवार्यता आदि बिन्दुओं पर चर्चा किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा महिलाओं और बच्चों के सुरक्षा के लिए तैनात पिंक टीम एवं महिला सहायता प्रकोष्ठ जगदलपुर के सक्रियता एवं सम्पर्क सूत्र के संबंध में भी अवगत कराया गया। इसके अलावा सायबर फ्राड के मामलें में सावधान रहने की अपील भी किया गया है। उक्त कार्यक्रम में वार्डवासियों के द्वारा बेहतर पुलिसिंग के लिए आवश्यक सुझाव भी दिया गया है।

कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेघावी छात्र-छात्राओं आरती जेना, कु. मुस्कान यादव, कु. मेघावानखेडे, कु. गीतिका यादव, कु. योगिता साहू, हर्ष साहू, कु. रीतिका साहू, लक्की साहू, गर्व वानखेडे, समीर यादव, रजत बक्शी, जिया साहू, प्रेरणा सेंगर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं जन कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले वार्ड वासियों को ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उक्त कार्यक्रम में अति पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा, आईपीएस (प्रोबेशनर) स्मृतिक राजनाला, नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुश्री अपूर्वा सिंह क्षत्रीय, उप पुलिस अधीक्षक गीतिका साहू, थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू, थाना प्रभारी बोधघाट लालजी सिन्हा, वार्ड पार्षद एवं क्षेत्र के सम्मानीय जन उपस्थित थे।

 

#Bastar Police

Source : Agency

पाठको की राय