Saturday, October 24th, 2026

बस्तर सांसद को एलडीएम के लिए 6 विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया

दंतेवाड़ा
कांग्रेस की लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन (एलडीएम) की बैठक स्थानीय सर्किट हाउस में एलडीएम के लोकसभा प्रभारी एवं बस्तर सांसद दीपक बैज की अध्यक्षता में आज संपन्न हुई। इस दौरान प्रभारी ने आगामी 22 अप्रैल तक बैठक में दी गई जिम्मेदारियों को पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए गये।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एसटी, एससी, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक विभाग के कोआॅर्डिनेटर के. राजू ने मिशन एलडीएम के लिए सांसद दीपक बैज को 6 विधानसभा सुकमा, दंतेवाड़ा बीजापुर, चित्रकूट, बस्तर नारायणपुर का प्रभारी बनाया है। इस दौरान दंतेवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अवधेश गौतम, विमल सुराना, शकील रिजवी, सुलोचना कर्मा, जया कश्यप, कमलोचन सेठिया, राजकुमार तामो, प्रवीण राणा, विमल सलाम, गणेश दुर्गा, विनय मौर्य, मनोज मालवीय, एन राजा, सहित दंतेवाड़ा के समस्त पार्षदगण, ब्लाक अध्यक्षगण, जिला के सरपंच एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Source : Agency

पाठको की राय