Saturday, October 24th, 2026

बस्तर फाइटर्स भर्ती सत्यापन एक दिन बढ़कर हुई 15 मई

जगदलपुर
बस्तर जिले में बस्तर फाइटर्स के तीन सौ पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इस प्रक्रिया में पहले चरण में प्रतिभागियों को अपने दस्तावेजों का सत्यापनरवाना था। इसके लिए पहले 14 मई तक का समय दिया गया था, लेकिन अब समय को एक दिन और बढ़ा दिया गया है।

एसपी जितेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि जो युवा, दस्तावेजों का सत्यापन नहीं करवा पाये हैं, ऐसे युवा 15 मई को सुबह 6 से शाम 6 बजे तक पांचवीं वाहिनी कंगोली स्थित भर्ती स्थल पर आकर दस्तावेजों की जांच करवा सकते हैं। गौरतलब है कि बस्तर जिले के 300 पदों के लिए पंद्रह हजार से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं। भर्ती प्रक्रिया की पूरी मानिटरिंग एसपी जीतेंद्र मीणा स्वयं कर रहे हैं और वे हर दिन भर्ती स्थल पर जाकर व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय