Saturday, October 24th, 2026

बस्तर कमिश्नर 17 को लेंगे बैठक

जगदलपुर
बस्तर संभाग कमिश्नर श्याम धावड़े की अध्यक्षता में 17 अगस्त 2022 को प्रात: 11 बजे से संभाग में मसाहती ग्रामों का सर्वेक्षण, जल जीवन मिशन और दिव्यांग जनों के योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा बैठक कमिश्नर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित होगी। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के अधीक्षण अभियंता, सातों जिला के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख, उप संचालक पंचायत, उप संचालक समाज कल्याण, जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य सहित अधीक्षक भू-अभिलेख उपस्थित रहेंगे।

 

#Bastar commissioner

Source : Agency

पाठको की राय