Monday, October 19th, 2026

बशुंधरा किंग्स ने मोहन बागान को 2-1 से हराया

ढाका
बशुंधरा किंग्स ने एएफसी कप मुकाबले में मोहन बागान सुपर जायंट को 2-1 से हरा दिया है। यह इस टूर्नामेंट में मोहन बागान की पहली हार है। मंगलवार को यहां खेले गये मुकाबले में मेरिनर्स ने 17वें मिनट में लिस्टन कोलाको के गोल से शुरुआती हाफ में बढ़त बनाई, लेकिन मेजबान टीम ने पहले हाफ की समाप्ति से ठीक पहले मिगुएल फिगुएरा ने 44वें मिनट में शानदार गोल की बदौलत उसे बराबर कर दिया। उसके बाद रोबिन्हो ने 80वें मिनट में बुशंधरा के लिए विजयी गोल किया। इसी के साथ अंक तालिका में मोहन बागान सुपर जाइंट और बशुंधरा किंग्स दोनों के अब चार मैचों में सात अंक हैं। मेरिनर्स अब 27 नवंबर को अपने अंतिम एएफसी कप 2023-24 ग्रुप डी मैच में विवेकानंद युबा भारती क्रीरंगन में ओडिशा एफसी से भिड़ेंगे, जबकि बशुंधरा किंग्स का सामना मालदीव के माजिया एस एंड आरसी से होगा।

 

 

#Bashundhara Kings

Source : Agency

पाठको की राय