Wednesday, October 21st, 2026

एनिमल वेलफेयर आफिसर की सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई कर चार लोगों को किया गिरफ्तार, आजाद कराए 400 तोते

पिलखुवा (हापुड़)
हापुड़ में कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत छिजारसी टोल प्लाजा पर एनिमल वेलफेयर आफिसर की सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पिंजरे में बंद 400 तोता बरामद किए गए हैं। चारों आरोपित के अलावा तीन तस्कर सहित सात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

सीओ अनिता चौहान ने बताया कि मेनका गांधी द्वारा संचालित पीएफए आर्गेनाइजेशन में कार्यरत गाजियाबाद राजनगर के एनिमल वेलफेयर आफीसर गौरव गुप्ता ने पिलखुवा पुलिस को सूचना दी थी कि जिला रामपुर के बिलासपुर गेट सराय जहांगीर के तौफीक खान व उसका भाई पूर्वी दिल्ली के मोहल्ला अशोक का शकील खान अपने गुर्गे के हाथ 400 तोता रामपुर से मुंबई भेजेंगे, इसकी जानकारी मिली थी।

पहले यह रामपुर से बाया बस जयपुर और उसके बाद जयपुर से मुंबई क्राफर्ड मार्केट जाएंगे। जहां से इन्हें गाजियाबाद के विजयनगर का रहने वाला वन्य जीव तस्कर रवि भटनागर उर्फ तमंचा ने मुंबई अपने अड्डे पर मंगाया है। इस समय रवि तमंचा मुंबई में मौजूद है और वह वहीं से वन्यजीवों के अंतरराष्ट्रीय तस्करी कर रहा है।

 

#Based on the information from the Animal Welfare Officer

Source : Agency

पाठको की राय