Tuesday, October 20th, 2026

26 जनवरी को उदय तिथि पर ही मनेगी बसंत पंचमी

  नई दिल्ली 

बसंत पंचमी पूजन का समय 26 जनवरी को पंचमी उदय तिथि होने के कारण पूरे दिन ही पंचमी मान्य रहेगी, इसलिए बसंत पंचमी इसी दिन मनाया जाएगा। हिंदु पंचांग की मानें तो माघ मास में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है।  कहा जाता है कि माघ मास के गुप्त नवरात्रि पर मां सरस्वती प्रकट हुईं थीं। इसलिए इस दिन मां सरस्वती का प्राकट्योत्सव मनाया जाता है । इसलिए इस दिन खास तौर पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जाती है। विद्यार्थियों के लिए यह पूजा बहुत खास होती है। पंचांग के अनुसार पंचमी तिथि सुबह 7:16 बजे सूर्योदय से  सुबह 10:16 बजे तक पंचमी तिथि तक ही रहेगी, उदया तिथि होने के कारण पूरे दिन बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा।  

यह दिन बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। इस दिन किए गए सभी शुभ कार्य सफल होते हैं। बसंत पंचमी को मुहूर्त शास्त्र के अनुसार एक स्वयं सिद्ध मुहूर्त और अनसूझ साया माना गया है। ऐसे में इस दिन कोई भी शुभ मंगल कार्य करने के लिए पंचांग शुद्धि की आवश्यकता नहीं होती है। इस दिन नींव पूजन, गृह प्रवेश, वाहन खरीदना, व्यापार आरंभ करना, सगाई और विवाह आदि मंगल कार्य किए जा सकते हैं।
 

 

#बसंत पंचमी

Source : Agency

पाठको की राय