Tuesday, October 20th, 2026

बड़वानी कलेक्टर ने स्वयं मोबाईल एप के माध्यम से भरा लाड़ली बहना योजना का आवेदन पत्र

बड़वानी
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत जिले की ग्राम पंचायतो में शिविर लगाये जा रहे है। इसी के तहत कलेक्टर डाॅ. राहुल फटिंग ने मंगलवार को विकासखण्ड सेंधवा के ग्राम बडगांव में लगाये गये शिविर का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शिविर स्थल पर उपस्थित महिलाओं को योजना के संबंध में जानकारी देते हुये बताया कि समग्र में आधार नम्बर दर्ज करवाकर बैंक में आधार नम्बर सीडिंग व डीबीटी आप्शन को सक्षम कराकर योजना का लाभ 23 से 60 वर्ष तक आयु की महिलाए ले सकती  है। उन्होने महिलाओं से यह भी कहा कि वे अपने ग्राम की अन्य महिलाओं को भी इस योजना की जानकारी देकर उन्हें भी फार्म भरने के लिये शिविर स्थल पर भेजे ।

इस दौरान कलेक्टर ने मोबाईल एप के माध्यम से शिविर में आई श्रीमती अंजूबाई का भी आवेदन पत्र आनलाईन किया । इस दौरान श्रीमती अंजूबाई ने कलेक्टर का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि उन्हें नही पता था कि मोबाईल के माध्यम से भी इतनी तेजी से आवेदन हो सकता है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शिविर में प्राप्त आवेदनो का भी परीक्षण किया । इस दौरान सेंधवा एसडीएम अभिषेक सराफ, तहसीलदार राहुल सोलंकी भी उपस्थित थे ।

 

#Barwani collector

Source : Agency

पाठको की राय