Tuesday, October 20th, 2026

दांतों के लिए बहुत फायदेमंद होती है बार्ले टी

    कॉपीज बनाता है और दांतों में सड़न पैदा करने का काम करता है।
    बार्ले की ऐंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज दांतों को क्लॉगिंग से बचाती हैं और बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकती हैं। इस तरह बार्ले यानी जौ की चाय आपके दांतों को सुंदर और सेहतमंद रखने में मदद करती है।

सांसों की बदबू से बचाए

    जौ की चाय का सेवन सुबह के समय करने से पाचन सही रहता है। जब पाचन ठीक होता तो पेट में सड़न पैदा करने वाले बैक्टीरिया पनप नहीं पाते हैं। ओरल हेल्थ अच्छी रहती है और पेट ठीक रहता है तो सांसों से आने वाली दुर्गंध से खुद ही निजात मिल जाती है।

ऐक्ने और पिंपल्स से बचाए

    खून को साफ करने में जौ की चाय बहुत अधिक लाभकारी होती है। इसीलिए इसे ऐक्ने प्रिवेंटिव टी के तौर पर भी जाना जाता है। जापान में तो यह एक आम कॉन्सेप्ट है कि वहां ब्लड प्यूरिफिकेशन के लिए लोग जौ की चाय पीना पसंद करते हैं। ठीक वैसे, जैसे अपने यहां सर्दी-खांसी होने पर या चोट के दर्द से राहत पाने के लिए हल्दी वाला दूध पिया जाता है।
    आटे का चोकर खाने और लगाने से जल्दी रिपेयर होती है त्वचा, ऐसे करें उपयोग

त्वचा को सुंदर बनाए

    बार्ले-टी स्किन को सुंदर बनाने में बहुत अधिक प्रभावी है। क्योंकि यह आपकी नींद को रेग्युलराइज करके स्किन को तनाव मुक्त रखने का काम करती है। आजकल के जीवन में कितना तनाव है, इस पर नए सिरे से बात करने की जरूरत नहीं है। हम सभी जानते हैं कि हर समय दिमाग पर एक स्ट्रेस हावी रहता है।
    इस स्ट्रेस के कारण ही सही से नींद नहीं आती है और नींद की कमी के कारण चेहरे पर बढ़ती उम्र का असर दिखने लगता है। यहां तक कि नींद पूरी ना हो तो उम्र कई साल बड़ी दिखने लगती है। बार्ले टी में मौजूद अमीनो एसिड, मेलेटॉनिन और ट्राइप्टोफेन के कारण दिमाग को शांत करने में मदद मिलती है और नींद पूरी होती है। इससे स्किन स्मूद और फ्रेश बनी रहती है।

 

Source : Agency

पाठको की राय