Saturday, October 24th, 2026

कॉपियों के मूल्यांकन में उलझा बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, अव्वल रहा छतरपुर विवि

भोपाल
प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों ने यूजी-पीजी परीक्षाओं के रिजल्ट जारी करने की कशमकश में लगे हुए हैं। कुलपति प्रो. आरजे राव शासन और राजभवन में जल्द से जल्द रिजल्ट देने का वादा करने के बाद सबसे पीछे रहे गए हैं। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड ने यूजी-पीजी के सभी रिजल्ट सबसे पहले जारी किए हैं। जबकि बीयू अभी मूल्यांकन में ही उलझा हुआ है।

प्रदेश के आधा दर्जन विश्वविद्यालय के कुलपतियों ने राजभवन और शासन के सामने परीक्षा और रिजल्ट देने के दम भर चुके हैं। रीवा, जबलपुर, बीयू और जीवाजी मूल्यांकन तक समाप्त नहीं कर सके हैं। जबकि महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने 192 कालेजों में प्रवेशरत दो लाख विद्यार्थियों के यूजी-पीजी की समस्त परीक्षाओं के रिजल्ट जारी कर दिये हैं। बुंदेलखंड विवि ने सिर्फ दो दर्जन कर्मचारियों से परीक्षाएं कराकर रिजल्ट तैयार कर जारी कर दिए हैं। छतरपुर विवि ने प्रमुख सचिव अनुपम राजन को देकर कर परीक्षा और रिजल्ट की जानकारी भेज दी है।

भोपाल। प्रदेश के 1301 कॉलेजों में प्रवेश के आॅनलाइन काउंसलिंग के चरण पूरे होने के बाद अब सीएलसी के राउंड शुरू हो गए हैं। अब तक यूजी में दस हजार 142 विद्यार्थियोंं ने सीएलसी में अपना पंजीयन कराया। इनमें छह हजार 538 विद्यार्थियों के आवेदनों को सत्यापित किया गया। जबकि पीजी में 13 हजार 576 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है जिसमें सात हजार 739 आवदेनों का सत्यापन किया गया। सीलएसी चरण में स्नातक में 22 सितंबर जबकि स्नातकोत्तर में 20 सितंबर तक विकल्प विद्यार्थी प्रस्तुत कर सकेंगे। एनसीईटी के आठ कोर्स में 853 कॉलेजों में एडमिशन के लिए 19 हजार 815 विद्यार्थियों के पंजीयन हुए जिसमें 20 हजार 349 आवेदनों का सत्यापन हुआ।

राज्य स्तर के भोज विश्वविद्यालय ने प्रदेश के विभिन्न अंचलों के 290 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं कराकर रिजल्ट जारी कर दिये हैं। भोज विवि के यूजी, पीजी और डिप्लोमा में करीब 80 हजार विद्यार्थी हैं। इसमें 77 हजार 776 विद्यार्थियों ने परीक्षाओं में भागीदारी की। परीक्षाओं के रिजल्ट औसतन करीब 95 फीसदी रहे हैं।

बीयू कुलपति राव यूजी के प्रथम और द्वितीय वर्ष और पीजी के द्वितीय सेमेस्टर के करीब दो लाख विद्यार्थियों की बीस लाख कॉपियों का मूल्यांकन करा चुके हैं, लेकिन अभी तक उनके रिजल्ट जारी नहीं कर सके हैं। जल्द ही यूजी-पीजी के रिजल्ट जारी होना शुरू होंगे। रिजल्ट के अभाव में कालेजों के प्राचार्य विद्यार्थियों को आगामी वर्ष और सेमेस्टर में विद्यार्थियों को प्रमोट नहीं कर पा रहे हैं।  

 

 

#Barkatullah University

Source : Agency

पाठको की राय