बरकतउल्ला: कल से शुरू होंगे पंजीयन
भोपाल
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के शिक्षण विभागों में संचालित दो दर्जन कोर्स में प्रथम सूची में कई विद्यार्थियों ने प्रवेश नहीं लिया है। इसलिए बीयू आज दोपहर तक दूसरी सूची जारी करेगा। इससे प्रतिक्षा सूची में शामिल विद्यार्थियों को प्रवेश मिल सकेगा। वहीं रिक्त स्थानों में प्रवेश लेने कल से दोबारा पंजीयन शुरू हो रहे हैं। जो विद्यार्थी प्रथम तथा द्वितीय सूची में स्थान पाकर प्रवेश शुल्क जमा नहीं कर सके हैं। वे भी प्रवेश के अगले चरण में शामिल होने दोबारा से पंजीयन करने की पात्रता रखेंगे। विस्तृत जानकारी के लिए विद्यार्थी बीयू की वेबसाइट पद देख सकते हैं।
Source : Agency

पाठको की राय