Wednesday, October 21st, 2026

हैवानियत!: घर में घुसकर 20 साल के युवक ने 70 साल की महिला को बनाया हवस का शिकार, पीड़िता बोली- घर में थी अकेली

गौरेला पेंड्रा मरवाही.

पेंड्रा थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक 20 साल के युवक ने घर में घुसकर 70 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पेंड्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 70 वर्ष की महिला ने पेंड्रा थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के रहने वाले दिलीप मार्को ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने बताया कि जब वह घर मे अकेली थी, तब दिलीप मार्को उसके घर में पहुंचा और जब उसने देखा कि घर के कोई नहीं है तो वो उसने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता की शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल उसकी शिकायत पर दिलीप मार्को के खिलाफ 376 का अपराध दर्ज करते हुए गांव में दबिश देकर आरोपी दिलीप मार्को को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

#70 year old victim woman#she was alone#20 year old youth#entered her house#made her a victim of lust

Source : Agency

पाठको की राय