Wednesday, October 21st, 2026

हरियाली तीज पर बाणसागर क्रिकेट समिति ने किया वृक्षारोपण

कोटर
तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अबेर में मौसम में आ रहे उतार-चढ़ाव पर मानव निर्मित कारक ज्यादा महत्वपूर्ण रोल अदा कर रहे हैं वृक्षों की कटाई बड़े पैमाने में हो रही है प्रदूषण चरम पर है ऐसे में वृक्षारोपण का महत्व और भी बढ़ जाता है इसी क्रम में बाणसागर क्रिकेट समिति ने किया वृक्षारोपणद्वारा व्यापक पैमाने में वृक्षारोपण किया गया ज्यादातर फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए वृक्षारोपण करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता खेल प्रभारी  श्रीधर सिंह (गुड्डा) ने कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्रो के समान होता है  इसलिए सभी को अपने जीवन में वृक्ष जरूर लगाना चाहिए इस अवसर पर प्रमुख रूप से कोषाध्यक्ष चक्रधर सिंह मीडिया प्रभारी सत्येंद्र सिंह, सुंदरम सिंह, सागर गुप्ता, अरुण सिंह, दिनेश सिंघरहा, रिंकू सिंह, आल्हा बसोर, धर्मेंद्र सिंह, राजा रावत, नीरज सिंह, शिव प्रताप सिंह, रवि सिंह, विकास सिंह आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

#Bansagar Cricket

Source : Agency

पाठको की राय