मई महीने में कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे, जल्द निपटा लें जरूरी काम
भोपाल
अप्रैल महीने के खत्म होने में अब सिर्फ 3 दिन बचे है, ऐसे मे बैंक संबंधित कोई काम हो तो जल्द से जल्द निपटा लीजिए, क्योंकि मई में भी 11 दिन बैंक बंद रहने वाले है, ऐसे में बैकिंग संबंधित जैसे चेकबुक, पासबुक, एटीएम और अकाउंट और ट्रांजेक्शन के काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन (Online transaction) सेवाएं Google Pay, Phone Pay, Paytm,इंटरनेट बैंकिंग (Online Transfer) जारी रहेगी।
दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक वेबसाइट पर मई महीने की छुट्टियों की लिस्ट जारी की गई है, इसमें सभी राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग-अलग है। इन छुट्टियों में मई महीने का दूसरा व चौथा शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। वही मई महीने में ईद, अक्षय तृतीया, बुध पूर्णिमा, रबीन्द्रनाथ टैगोर जन्मदिवस जैसे मौके पड़ रहे हैं, जिन पर बैंक बंद रहने वाले है। ये छुट्टियां सभी राज्यों में लागू नहीं होती।रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बैंक हॉलीडे की लिस्ट में Negotiable Instruments Act, Real Time Gross Settlement Holiday और Banks Closing of Accounts तीन कैटेगरी शामिल है।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से जारी कैलेंडर के हिसाब से महीने के पहले दिन ही अवकाश रहेगा, इतना ही नहीं मई महीने में शुरुआती चार दिन भी बैंकों में छुट्टी रहने वाली है। अगर आप बैंक संबंधित कोई भी काम करने जा रहे है तो पहले चेक कर लें, वरना परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।अधिक जानकारी के लिए RBI की ऑफिशियल लिंक https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx पर भी विजिट कर सकते हैं। यहां आपको हर महीने हर राज्य के बैंक की छुट्टियों के बारे में जानकारी मिल जाएगी।
Bank holidays in MAY 2022
1 मई: रविवार
2 मई: रमजान ईद/ईद उल फितर (कोच्चि, तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद)
3 मई: भगवान श्री परशुराम जयंती/रमजान ईद/बसावा जयंती/अक्षय तृतीया (कोच्चि, तिरुवनंतपुरम को छोड़ देश के अन्य हिस्सों में बैंक बंद)
7 मई: माह का दूसरा शनिवार
8 मई: रविवार
9 मई: रबीन्द्रनाथ टैगोर का जन्मदिन (कोलकाता में बैंक बंद)
15 मई: रविवार
16 मई: बुध पूर्णिमा (अगरतला, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रांची, शिमला, श्रीनगर में बैंक बंद)
21 मई: माह का चौथा शनिवार
22 मई: रविवार
29 मई: रविवार

पाठको की राय