Sunday, October 25th, 2026

जून महीने में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, बैकिंग संबंधित काम प्रभावित

भोपाल
बैंक से संबंधित कोई भी काम हो तो जल्द से जल्द दो -तीन दिनों में निपटा  क्योंकि त्योहारों, जयंती या खास दिवस के कारण  जून में पूरे 12 दिन बैंक बंद रहने वाले है।इसके चलते बैकिंग संबंधित जैसे चेकबुक, पासबुक, एटीएम और अकाउंट और ट्रांजेक्शन के काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन (Online transaction) सेवाएं Google Pay, Phone Pay, Paytm,इंटरनेट बैंकिंग (Online Transfer) जारी रहेगी।


दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक वेबसाइट पर जून महीने की छुट्टियों की लिस्ट जारी की गई है, इसमें सभी राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग-अलग है। जून में महीने महाराणा प्रताप जयंती, श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत दिवस के कारण बैंकों की ज्यादा छुट्टियां हैं,हालांंंकि ये छुट्टियां सभी राज्यों में लागू नहीं होती।इस लिस्ट में दूसरा और चौथा शनिवार और रविवार की छुट्टी भी शामिल है।

Bank holidays in June 2022

  •     2 जून: महाराणा प्रताप जयंती – हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में बैंक बंद, तेलंगाना फार्मेशन डे, तेलंगाना में बैंक बंद।
  •     3 जून — श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहादत दिवस पंजाब में बैंक बंद
  •     5 जून: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  •     11 जून: शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
  •     12 जून: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  •     14 जून (मंगलवार): पहिली राजा/संत गुरु कबीर जयंती – उड़ीसा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब
  •     15 जून: वाईएमए डे/गुरु हरगोविंद जन्मदिवस/राजा संक्रांति- आइजोल, भुबनेश्वर, उड़ीसाख्ज म्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
  •     19 जून: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  •     22 जून 2022 बुधवार खारची पूजा त्रिपुरा
  •     25 जून: शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
  •     26 जून: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  •     30 जून 2022 गुरुवार रेमना नी मिजोरम में बैंक बंद

 

 

#बंद रहेंगे बैंक#बैकिंग

Source : Agency

पाठको की राय