Sunday, October 25th, 2026

बैंककर्मी ने फरीदकोट में किसानों के साथ की धोखाधड़ी, खाते से निकाले 36.85 लाख रुपये

कोटकपूरा
लाखों रुपये के गबन के मामले में बैंक मैनेजर के बयान पर थाना सिटी कोटकपूरा की पुलिस ने एक बैंक कर्मचारी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय फरीदकोट रोड पर स्थित एक्सिस बैंक के मैनेजर सुमित चावला ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि वह बैंक में मैनेजर के तौर पर काम करता है। श्री मुक्तसर साहिब निवासी अंकित कुमार उक्त बैंक में कृषि ऋण अधिकारी के रूप में काम करता था। उजिसके पास किसान अक्सर ऋण या अन्य व्यवसाय लेने के लिए अंकित के पास आते थे और पैसे का लेन-देन उनके साथ जारी रहता था।

अंकित कुमार ने जनवरी 2020 से अक्टूबर 2021 के बीच किसान हरमेल सिंह, इकबाल सिंह, गुरजंट सिंह, बलजीत सिंह निवासी कोटकपूरा से खेतीबाड़ी खाते में से बचत खाते में रुपए ट्रांसफर करने के बहाने से खाली साइन किए हुए चैक से 36 लाख 85 हजार रुपये निकला लिए। इसके बारे में बैंक के कर्मचारियों को भी पता नहीं चला। अंकित कुमार बैंक की नौकरी छोड़कर कहीं चला गया हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होगा।

 

 

#Bank worker

Source : Agency

पाठको की राय