Wednesday, October 21st, 2026

बैंक ने सोनभद्र के सांसद पकौड़ी लाल कोल से लोन रिकवरी का जारी किया नोटिस

सोनभद्र
 उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल (एस) से सांसद पकौड़ी लाल कोल समेत 300 लोगों के खिलाफ रिकवरी नोटिस जारी की गई है. दरअसल, सांसद महोदय ने इंडियन बैंक की मड़िहान शाखा से लोन लिया था. जिसकी अदायगी के लिए बैंक द्वारा कई नोटिस भेजे गए लें सांसद साहब ने उसका कोई जवाब नहीं दिया गया. जिसके बाद बैंक की तरफ से रिकवरी के लिए लेटर भेज दिया गया. आरसी मिलने के बाद सांसद पकौड़ी लाल ने जल्द ही कर्ज चुकाने का आश्वासन दिया है.

बता दें कि जमीन बंधक रखकर कई किसान व सांसद ने बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड आदि के नाम पर ऋण लिया है. कई बार नोटिस के बावजूद ऋणधारक बैंक जाने से कतराते रहे. सोनभद्र के सांसद पकौड़ी लाल कोल पर लगभग 10 लाख रुपये का बकाया है. इसके बाद बैंक प्रबंधक की तरफ से रिकवरी के लिए तहसील को पत्र भेजा गया. जिस पर तहसील प्रशासन ने आरसी जारी कर दिया.


तहसील से आरसी जारी होते ही सोमवार को अमीन सांसद पकौड़ी लाल के घर पहुंच गया. नोटिस मिलते ही सांसद साहब ने कहा कि उनके दिवंगत पुत्र राहुल कोल द्वारा लोन लिया गया था जिसकी जानकारी न होने की वजह से अदायगी नहीं हो सकी. उन्होंने आश्वासन दिया है कि एक हफ्ते में लोन चुका दिया जाएगा.

 

Source : Agency

पाठको की राय