बांग्लादेश दौरा या IPL 2022? दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटरों की जानिए क्या है पहली पसंद
जोहांसबर्ग
26 मार्च से भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 का आगाज होना है और वहीं 18 मार्च से दक्षिण अफ्रीकी टीम को बांग्लादेश दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। उनके कुछ खिलाड़ियों के सामने यह बहुत बड़ी दुविधा आ गई है कि वे बांग्लादेश दौरे पर क्या आईपीएल को प्राथमिकता दें? कप्तान डीन एल्गर पहले ही कह चुके हैं कि खिलाड़ियों की प्रतिबद्धता देश के लिए पहले होनी चाहिए। हालांकि खबरों की माने तो दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटरों ने आईपीएल को तरजीह दी है और बांग्लादेश दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीका दोयम दर्जे की टीम चुन सकता है।
बाबर की बल्लेबाजी के कायल हुए माइकल वॉन-वसीम जाफर, जानिए क्या कहा?
क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के बजाय आईपीएल को तवज्जो देने का फैसला खिलाड़ियों ने मिलकर लिया है। दरअसल क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने पिछले दिनों अपने खिलाड़ियों को आईपीएल और बांग्लादेश के खिलाफ उनकी टेस्ट प्रतिबद्धताओं में से किसी एक को चुनने की अनुमति दी थी। समझा जाता है कि क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के बीच एक समझौता हुआ, जिसके मुताबिक सीएसए ने अपने खिलाड़ियों को आईपीएल में भाग लेने के लिए एनओसी दी है और एक ही समय में बांग्लादेश सीरीज के मैच नहीं रखे हैं।
दक्षिण अफ्रीकी बोर्ड के एक सूत्र ने क्रिकइंफो को बताया, 'बीसीसीआई के साथ मूल समझौता यह था कि हम अपने खिलाड़ियों को आईपीएल के लिए रिलीज करेंगे, लेकिन आईपीएल विंडो बड़ी हो गई है और हमारा समझौता वही है।' इसका मतलब है कि दक्षिण अफ्रीका बांग्लादेश के खिलाफ अपने पूरे फ्रंट-लाइन तेज गेंदबाजी आक्रमण के बिना उतरेगा। कगीसो रबाडा और लुंगी एनगिडी को क्रम से पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है, जबकि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्को जेनसन, जो पिछले साल के अंत में भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की घरेलू सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलेंगे।

पाठको की राय