Thursday, October 22nd, 2026

सांसद हत्याकांड की जानकारी जुटाने कोलकाता आए बांग्लादेश के खुफिया विभाग प्रमुख, मामला सुलझाने CID से भी मिलेंगे

कोलकाता.

बांग्लादेश की सत्तारूढ़ पार्टी के लापता सांसद अनवारुल अजीम अनार (56) की कोलकाता में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अजीम इलाज के लिए भारत आए थे। इसके बाद से सांसद अजीम 18 मई से लापता थे। गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने अजीम की हत्या की पुष्टि की थी। मर्डर केस में जानकारी जुटाने के लिए अब पड़ोसी मुल्क के खुफिया विभाग के प्रमुख रविवार को भारत आए हैं।

उनके साथ बांग्लादेश की खुफिया विभाग शाखा के दो अन्य अधिकारी भी कोलकाता पहुंचे हैं। बांग्लादेश डिटेक्टिव ब्रांच की एक टीम, जिसमें डिटेक्टिव चीफ हारुनन राशिद मिंटो सहित तीन शीर्ष अधिकारी शामिल हैं, रविवार को कोलकाता पहुंची। उनके साथ अन्य दो अधिकारी सईदुर रहमान और अब्दुल अहर भी आए हैं।

बुरी तरह हत्या की गई
हारुनन राशिद मिंटो ने पत्रकारों को बताया, 'हम अभी यहां पहुंचे हैं। आप सभी जानते हैं कि हमारे आपराधिक अधिनियम में अतिरिक्त प्रादेशिक अपराध नामक एक धारा है जिसका अर्थ है कि यदि कोई व्यक्ति बांग्लादेश से बाहर कोई अपराध करता है तो हम इस अतिरिक्त प्रादेशिक अपराध धारा के अंतर्गत उन अपराधों की जांच कर सकते हैं।'

 

#Bangladesh intelligence chief#MP murder case

Source : Agency

पाठको की राय