Tuesday, October 20th, 2026

बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल, एक मई से जबलपुर से होकर जाएगी

जबलपुर

 जबलपुर के यात्रियों को मुंबई और बनारस जाने के लिए एक ट्रेन और मिल गई है। रेलवे ने राहत देते हुए एलटीटी-बनारस स्पेशल ट्रेन चलाई है, जो एक मइ्र से चलेगी। दरअसल गाड़ी संख्या 01053-54 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस के मध्य 6-6 ट्रिप की साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, जो जबलपुर के अलावा इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर एवं सतना स्टेशन पर भी रुकेगी।

ट्रेन 01053 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस एक्सप्रेस हर सोमवार को चलेगी । ट्रेन 1, 8, 15, 22, 29 मई और 5 जून को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से दोपहर 12:15 बजे प्रस्थान करेगी और मंगलवार को इटारसी रात 12:20 बजे, पिपरिया रात 1:40 बजे, जबलपुर सुबह 4:30 बजे पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन कटनी 07:00 बजे, मैहर 07:42 बजे, सतना 08:25 बजे और मंगलवार को 16:05 बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी।

वहीं ट्रेन 01054 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन हर मंगलवार को चलेगी। इसे 2, 09, 16, 23, 30 मई एवं 6 जून को बनारस स्टेशन से रात 8:30 बजे रवाना किया जाएगा। यह ट्रेन जबलपुर सुबह 6:00 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में 6 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 8 शयनयान श्रेणी, 6 सामान्य श्रेणी, 1 जनरेटर कार, 1 एसएलआरडी सहित कुल 22 एल.एच.बी. कोच रहेंगे।

 

 

#बनारस-लोकमान्य तिलक

Source : Agency

पाठको की राय