Tuesday, October 20th, 2026

केले के छिलके के ब्यूटी टिप्स

केला का छिलका फेंकने की जगह आप इसे अपनी त्वचा का ग्लो बढ़ाने में उपयोग कर सकती हैं। केले के छिलके से बना फेस पैक आपकी त्वचा को किसी महंगे पार्लर ट्रीटमेंट जैसा निखार देता है। इसके साथ ही बढ़ती उम्र का असर भी थाम लेता है।
विटमिन बी6 और विटमिन बी12 से भरपूर केले का छिलका माइक्रो न्यूट्रिऐंट्स का भी खजाना होता है। यही वजह है कि जब आप इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाती हैं तो त्वचा कुछ भी मिनट में शाइन करने लगती है।

केले के छिलके का फेस पैक

केले के छिलके से फेस पैक बनाने की विधि जितनी आसान है उतनी ही असरकारी भी। इस फेस पैक को लगाने के बाद आपको पहली ही बार में अपनी त्वचा में फर्क साफ महसूस होगा। सबसे पहले आप एक केला छील लें और इसके छिलके को बारीक काटकर मिक्सी के जार में डाल दें।
अब दो पीस पके हुए केले के लें
2 चम्मच दूध
1 चम्मच शहद
इन सभी चीजों को मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें।
हर दिन एक केला खाने के हैं इतने फायदे कि होंगे हैरान, जवां रहेगी बॉडी और ग्लो करेगी स्किन

10 मिनट के लिए फ्रिज में रखें

तैयार पेस्ट को कटोरी में निकालर 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें और चेहरे को फेसवॉश का उपयोग करते हुए साफ कर लें।
अब तैयार पेस्ट को 20 से 25 मिनट के लिए अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
जब पैक सूख जाए तो इसे गीले रुमाल की मदद से साफ कर ले या फिर ताजे पानी से धोकर साफ कर लें।
40 की उम्र में त्वचा में जरूर आते हैं ये 4 बदलाव, इन्हें कंट्रोल कर ऐसे दिखें ऐक्टिव और हसीन

हर तरह की त्वचा के लिए बेस्ट

केले के छिलके से बना यह फेस पैक हर तरह की त्वचा के लिए पर्फेक्ट होता है। फिर चाहे आपकी त्वचा ऑइली, ड्राई या कॉम्बिनेशन स्किन कैसी भी हो।
आप इस फेस पैक को सप्ताह में 3 बार लगाएंगी तो आपकी त्वचा 50 साल की उम्र में भी जवां बनी रहेगी। क्योंकि केले के छिलके में पाए जाने वाले माइक्रो न्यूट्रिऐंट्स जैसे, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन, प्रोटीन और फाइबर आपके त्वचा की कोशिकाओं को पूरा पोषण देते हैं।
40 की उम्र में त्वचा में जरूर आते हैं ये 4 बदलाव, इन्हें कंट्रोल कर ऐसे दिखें ऐक्टिव और हसीन

इन महिलाओं को जरूर लगाना चाहिए

यदि आपकी उम्र 40 साल से अधिक है या आप मेनोपॉज की स्थिति से गुजर रही हैं तो आपको केले के छिलके से बना फेस पैक जरूर उपयोग करना चाहिए। क्योंकि इस दौरान आपके शरीर में कई तरह के हॉर्मोनल बदलाव हो रहे होते हैं, जिनके चलते त्वचा पर उम्र का असर दिखने लगता है।
जबकि केले के छिलके से बना यह फेस पैक आपके चेहरे पर दिखने वाले काले घेरे, महीन लाइन, रिंकल्स और पिग्मेंटेशन की समस्या को दूर कर त्वचा को जवां और निखरा हुआ बनाता है।

 

Source : Agency

पाठको की राय