Thursday, October 22nd, 2026

BAN vs AFG: ट्रेंट बोल्ट, ब्रेट ली और इमरान ताहिर जैसे दिग्गज गेंदबाजों को पीछे छोड़ राशिद खान ने वनडे में हासिल किया खास मुकाम

नई दिल्ली

अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने वनडे इंटरनेशनल में एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। वनडे इंटरनेशनल में सबसे कम मैचों में 150 विकेट का आंकड़ा छूने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में राशिद तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। राशिद बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में यह मुकाम हासिल किया। राशिद ने इस मामले में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली, श्रीलंका के अजंता मेंडिस जैसे दिग्गज गेंदबाजों को पीछे छोड़ दिया है।

देखें वेंकटेश अय्यर और आवेश खान की बिजली परफॉर्मेंस
वनडे इंटरनेशनल में सबसे कम मैचों में 150 विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड मिचेल स्टार्क के नाम दर्ज है। ऑस्ट्रेलिया के इस तेज गेंदबाज ने 77वें मैच में ऐसा किया था, वहीं दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सकलैन मुश्ताक हैं, जिन्होंने अपने 78वें मैच में ऐसा किया था। राशिद खान ने यह कारनामा 80वें मैच में किया। तीन मैचों की सीरीज बांग्लादेश ने 2-1 से अपने नाम की, पहले दो मैच जीतने के बाद बांग्लादेश को सीरीज के आखिरी मैच में हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में राशिद खान ने 10 ओवर में 37 रन खर्चकर तीन विकेट लिए। यासिर अली का विकेट लेते ही राशिद ने वनडे क्रिकेट में 150 विकेटों का आंकड़ा छू लिया।

 

#BAN vs AFG

Source : Agency

पाठको की राय